संदेश

दिसंबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

CAB क्या है ? और क्यों हो रहा इसका इतना विरोध ?

चित्र
CAB यानी नागरिकता संशोधन विधेयक क्या है? CAB को 1955 में बने नागरिकता कानून में संशोधन (बदलाव) करने के लिए लाया गया, जिसे सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में पास करवा लिया है क्या संशोधन किया जा रहा है? यह बिल भारत के तीन पडोसी मुस्लिम देशों के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का रास्ता आसान बनाता है। पहले भारत की नागरिकता पाने के लिए आवेदक को बीते 12 महीने भारत में ही रहना आवश्यक था और बीते 14 साल में से 11 साल भारत में रहना भी आवश्यक था पर अब इस बिल के आ जाने के बाद गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत में 6 साल ही रहने पर भी नागरिकता मिल जाएंगी बशर्ते वह निम्नलिखित देशों और धर्मो से ताल्लुक रखता हो: देश: पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगलादेश धर्म: हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई सरकार के अनुसार ज़रूरत क्यों...? सरकार का कहना है कि मुस्लिम बहुल देशो में अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जा रहा है तो वहाँ से भारत आये शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देना वाजिब है और इससे उन्हें राहत मिलेगी और वह कानूनन यहाँ के नागरिक बन जाएंगे विरोध क्यों?

कहानी : अपने अपने सपने

चित्र
                         अपने अपने सपने एक बड़ा शहर हैं , छोटी छोटी कई गलियों से बना बड़ा शहर .. इसी शहर की आपस में उलझी गलियां बाहर जाते जाते ऐसे सुलझती हैं कि एक बड़ी चार लेन की सड़क बन जाती हैं  इसी सड़क पर आगे बढ़ने पर सड़क के किनारे एक छोटा सा घर आता हैं , घर प्रकाश का.... रात को सड़क पर आती जाती गाड़ियों की हलकी पीली रोशनी प्रकाश के घर पर पड़ती हैं तो सड़क से गुजरने वालों के लिए चंद पलों के लिए वह अस्तित्व में आता हैं और फिर वापस डूब जाता हैं अपने पुराने अंधियारे में... वैसे घर क्या कहे , उबड़ खाबड़ सी बनी दीवारे उस पर जबरदस्ती टांगे से गए टीन के चद्दर, बाहर आँगन में टँगा एक बंद बल्ब और दो सपने... एक प्रकाश का एक प्रकाश के बेटे राहुल का प्रकाश का सपना की पिछली बारिश में जो टीन की छत डाली थी उसके लिए जो पैसे उधार लिए थे वह चुकता कर दे ताकि सेठ जी बार बार लड़के को भेज कर उन्हें जलील न करे राहुल का सपना थोड़ा बड़ा था की उसने पाठ्यपुस्तक में जिन अब्दुल कलाम की कहानी पढ़ी थी उनके जैसा साइंटिस्ट बनने का सपना अरे हाँ सॉरी  एक तीसरा सपना भी था प्रकाश की बीवी का यही की इन दोन