संदेश

vijendra singh लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिंदी कहानी : एक पुराना ख्वाब

चित्र
एक पुराना ख्वाब ‌यह शर्मा परिवार के यहां की एक सामान्य सी सुबह थी, बस इस बार छुट्टियों में घर आए आदित्य के कारण थोड़ी सी चहल-पहल बढ़ गई थी | आदित्य अपनी मां के साथ मिलकर घर में पड़े पुराने सामान की छटाई मैं मदद कर रहा था ताकि काम का  सामान रखकर बाकी का सामान कबाड़ वाले को तोला जा सके, तभी उसकी नजर एक पुरानी नटराज के geometry box पर पड़ी उसने धीरे से मां की नजरों से बचाते हुए उस geometry box को अपने जेब में डाल लिया काम से फुर्सत पाकर आदित्य ने जैसे ही उस बॉक्स को खोला उसने पाया कि उस डिब्बे के अंदर एक पॉलिथीन के अंदर लपेटा हुआ सोने का तमगा रखा हुआ था, जिस पर अंग्रेजी में अंकित था 'नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियन' , उस मैडल की कहीं-कहीं से पॉलिश चुकी थी | उस मैडल को देखते ही आदित्य के सामने उसके बचपन के कई दृश्य जीवंत हो गए हो गए कि कैसे उसने एक सपना देखा था नेशनल चैंपियनशिप में अपने राज्य के लिए एक मेडल जीत के लाने का, कैसे उसने लगातार तीन साल तक कड़े अभ्यास के बाद नेशनल चैंपियनशिप में जगह बनाई थी और स्वर्ण पदक जीता था | वापस अपने शहर आने पर शहर के एकमात्र राष्ट्रीय स...